








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्वास्थ्य शिविर के साथ की हंगर सेवा
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया बेमानगोई रोड ग्राम पोंसरा में आयुष्मान आयुर्वैदिक संस्थान में डॉक्टर अपर्णा मिश्रा एवं उनकी टीम के सहयोग से अध्यक्ष संजना मिश्रा की अध्यक्षता में ,सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी ,रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी, के सहयोग सेस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें बीपी शुगर विटामिन एवं हिमोग्लोबिन की जांच की गई लैंडस्केप बिलासपुर वसुंधरा ने अपने परमानेंट प्रोजेक्ट महिला स्वावलंबन के अंतर्गत सिर्फ महिलाओं के लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में खान पान की वजह से विटामिन की कमी हीमोग्लोबिन और इसके साथ ही साथ बीपी और शुगर की समस्याएं आम होती हैं क्योंकि किसी भी परिवार की मुख्य धरा महिलाएं ही होती है इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में वसुंधरा क्लब ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें 100 महिलाएं लाभान्वित हुई और महिलाओं को अपनी शारीरिक परेशानियां को ध्यान में रखते हुए क्लब सचिव मंजू मिश्रा जी ने पूरे वर्ष वसुंधरा परिवार की ओर से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने हेतु स्वयं जिम्मेदारी ली
स्वास्थ्य की दृष्टि से वसुंधरा क्लब ने अपने डिस्ट्रिक्ट कोजेक्ट हंगर सेवा का भी यहां पर आयोजन किया ताकि वे लोगों को यह बता सके की स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी भोजन कितना आवश्यक होता है जिसमें विनीता मिश्रा जी के सहयोग से सभी को भोजन के पैकेट वितरित किए गए जिसमें 100 लोग लाभान्वित हुए शिविर में आए हुए बच्चों महिलाओं एवं संस्थान के नजदीक कार्य करने वाले मजदूर एवं स्टाफ के सभी लोगों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया उपस्थित सदस्यों में सुधा परिहार, सलमा बेगम, मंजू तिवारी,उषा मुदलियार एवं सीता तिवारीरहीं
वसुंधरा क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी सचिव मंजू मिश्रा जी कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप जी ने डॉक्टर अपर्णा मिश्रा को कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु उपहार देकर एवं पुष्प गुच्छ छ से सम्मान किया भविष्य में इस तरह के निरंतर कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया









