तोरवा पुलिस एवं आर पी एफ की संयुक्त कार्यवाही

** आरोपियों के कब्जे से कुल 11.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त

** आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
** थाना तोरवा की अवैध नशे पर कार्यवाही जारी

नाम आरोपी विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घसीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 4 के आगे बुधवारी बाजार जाने का रास्ता में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल संदिग्ध आरोपी भाग न जाये इसलिये थाना तोरवा स्टाफ की टीम सूचनास्थल पहुंचकर आरपीएफ की टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घसीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर उड़ीसा बताया जिसके कब्जे से 12.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,34,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, पूछताछ जारी है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा , आरपीएफ निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरीक्षक एक यह बंदे सहायक उपनिरीक्षक एस बी द्विवेदी सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर , प्रधान आरक्षक रमेश पटेल आरक्षक नीरज ,आलोक ,पुरुषोत्तम भारद्वाज, आरपीएफ बिलासपुर आरक्षक यशपाल टंडन प्रमोद चौहान उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।