ई पी एफ क्षेत्रीय समिति की बैठक नया रायपुर महानदी भवन में संपन्न
बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने और फर्जी खाताधारकों को बाहर करने की मांग
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय न्यासी बोर्ड की 27 वीं बैठक नया रायपुर स्थित महानदी भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम सचिव श्री हिमशेखर गुप्ता ने की। बैठक का संचालन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त क्रमांक 1 जयबदन इंगले ने किया, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त क्रमांक 2 गौरव डोगरा जी ने पावर पाइंट प्रस्तुत के माध्यम से संगठन के कार्य निष्पादन और अंशधारकों तथा सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की स्थिति और भविष्य की चुनौतियों को विस्तार से बताया। उपरोक्त बैठक में श्रम विभाग से उप केन्द्रीय श्रम आयुक्त श्री विधानचंद्र नायक, राज्य बीमा निगम के उपनिदेशक श्री एन के पटनायक और रत्नेश राजन्या के अलावा विभिन्न उद्योग प्रतिनिधि,श्रमसंघ प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल और छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने उपरोक्त बैठक में श्रम संघ प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर जिला बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय की घोषणा पर शीघ्र अमल करने, फर्जी खाताधारकों और सदस्यों की पहचान करने के लिए सदस्यों को दस्तावेज उपलब्ध कराने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ सभी हितधारकों तक पहुंचाने की मांग की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *