थाना रतनपुर क्षेत्रर्गंत सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी दिनांक 20.02.2024 के शाम 04.00 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर प्रार्थी के घर के दरवाजा को ईट से मार रहे थे जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनो बदमाशो द्वारा अश्लील मां बहन की गालिया देते हुये घर अंदर घूस गये और झगडा करने लगे दोनो बदमाश शराब के नशे मे थे प्रार्थी यश के द्वारा गाली गलौच करने से मना करने तथा घर से बाहर निकलने की बात कहने पर बदमाश आलोक देवागन के द्वारा अपना बेल्ट निकालकर यश को मारपीट करना शूरू कर दिया तथा साथी रोशन निर्मलकर के द्वारा घर में उत्पात मचाते हुये टीव्ही को तोडफोड कर दिया मोहल्ले वाले आकर बीच बचाव किये । प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी के द्वारा त्वरित थाना पेट्रोंलिग को दोनो बदमाश की पतासाजी हेतु मौके पर रवाना किया। जो उक्त दोनों आरोपीयो को थाना लाकर आज दिनांक को गिरफतारी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफतार आरोपी :-

  1. आलोक देवागन पिता श्री कृष्णा देवागन उम्र 19 साल साकिन सोनारपारा थाना रतनपुर
  2. रोशन निर्मलकर पिता श्री रामेश्वर निर्मलकर उम्र 18 साल साकिन सोनापारा रतनपुर
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।