कल स्थानीय इंटरसिटी हॉटल मे, बीएनआई के संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्यो ने मिलकर नववर्ष का मिलन किया और सभी ने व्यापार मेला को सफल बनाने रणनीति बनाई। वहाँ पर सभी व्यापारी संगठनो के प्रतिनिधि आये थे। व्यापार मेला जो अपनी सफलता के कारण बिलासपुर की पहचान बन चुका है, इस आयोजन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक राजीव अग्रवाल ने किया। कार्याक्रम मे मुख्यरूप से, संयोजक गणेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री डॉ. किरनपाल सिंग चावला ने बीएनआई के संबंध मे पूरी संगठनो जानकारी दी आगे की रणनीति विभिन्न कार्यक्रमो व प्रतियोगिता के बारे मे बतलाया। धन्यवाद ज्ञापन पुलकित अग्रवाल द्वारा दिया। इस व्यापार मेले को लेकर व्यापारी संगठनो मे भारी उत्साह है। इस मेले मे लगभग 300 स्टाल लगाये जायेंगे, अभी तक लगभग 250 स्टाल की बुकिंग हो चुकी है, और अनकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।


इस कार्यक्रम में प्रकाश ग्वलानी, बिलासपुर बिल्डर एशोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष, तविन्द्रर पाल सिंग अरोरा, वरिष्ठ रोटेरियन व समाज सेवी, लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य, मेला समिति के उपाध्यक्ष, कमल छाबड़ा, प्रकाश सोनथालिया संस्थापक, पुन: हरियाली एवं बिलासपुर होटल एशोसियेशन के अध्यक्ष, चरणजीत गंभीर, वरिष्ठ रोटेरियन एवं कोल ट्रांस्पोर्ट संघ के अध्यक्ष, श्री विनोद मेघानी, अध्यक्ष व्यापार विहार व्यापारी संग के अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य नानक खटवानी, जयप्रकाश मित्तल, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, हस्तरेखा विशेषज्ञ, मेला आयोजन समिति के संरक्षक एवं शनिचरी बाजार व्यापारी संग के अध्यक्ष, श्री गोवर्धन जी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से नटवर लाल जी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।