


भाजपा देवरीखुर्द मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न: ‘सरल ऐप’ को अनिवार्य कर शक्ति केंद्र स्तर पर योजना बनाने का आह्वान
देवरीखुर्द। भारतीय जनता पार्टी देवरीखुर्द मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तकनीकी व संगठनात्मक सत्र में पार्टी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
सरल ऐप को हर कार्यकर्ता तक पहुँचाना अनिवार्य: अवधेश अग्रवाल
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी श्री अवधेश अग्रवाल ने संगठन में ‘सरल ऐप’ की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने इसे हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि शक्ति केंद्र स्तर पर एक विशेष कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे अंतिम छोर के कार्यकर्ता तक इस ऐप को डाउनलोड करवाया जा सके और वे इसके उपयोग में पारंगत हो सकें।
प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें पदाधिकारी: मंडल अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष श्री रवि बरगाह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारियों से ‘सरल ऐप’ को तत्काल डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रमुख पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य सक्रिय और प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस डिजिटल माध्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि पार्टी का हर काम पूरी पारदर्शिता और गति से डिजिटल पटल पर दिखाई दे। इसके साथ ही, श्री रवि बरगाह ने प्रशिक्षण पूरा कर ‘मेधावी प्रमाण-पत्र’ (Certificate) हासिल करने वाले सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मंच से विशेष बधाई दी; इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि (तालियां) बजाकर उनका भव्य अभिनंदन व उत्साहवर्धन किया।
संगठन को हाईटेक बनाने जुटे पदाधिकारी, विशेष समन्वय से डिजिटल प्रशिक्षण हुआ सरल
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक एवं जिला आईटी सेल के संयोजक श्री अभिषेक मौर्य ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रभारियों को DLP (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) के तहत तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया। इस दौरान जिला सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री विवेक पाण्डेय ने आईटी सेल के संयोजक श्री अभिषेक मौर्य के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को डिजिटल माध्यमों का व्यावहारिक उपयोग सिखाया और उनके डिजिटल प्रमाण-पत्र (Certificate) डाउनलोड करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
दूसरे चरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प।
मंच से सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस प्रशिक्षण के दूसरे चरण में अपने-अपने मोर्चा एवं शक्ति केंद्रों के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित करें। सभी सदस्यों के प्रमाण-पत्र डाउनलोड करवाए जाएं, ताकि प्रदेश व जिला नेतृत्व द्वारा प्राप्त लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।
इस गरिमामयी और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री श्री जितेंद्र राय ने किया। उन्होंने सत्र को बेहद रोचक तरीके से आगे बढ़ाया और कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सफल प्रशिक्षण हेतु आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा श्री प्रकाश सूर्या, मंडल मंत्री श्री फागु राम यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संतोषी भोई, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील जैन, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती प्रतिमा साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री श्री रामफल पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री राहुल अंचल, अजजा मोर्चा महामंत्री जयपाल सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री श्री कुलदीप रजक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री विक्की यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती भारती बर्मन, अजा मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रात्रे, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री रमेश पांडे, संयोजक श्री ओमप्रकाश सूर्या, किसान मोर्चा मंत्री श्री सुभाष जायसवाल, महिला मोर्चा मंत्री निर्मला वस्त्रकार, अजा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री भरत लाल दिवाकर, महिला मोर्चा media प्रभारी पूर्णिमा निषाद, श्रीमती वैशाली बोले, महिला मोर्चा मंत्री लक्ष्मी सिंह, अजजा मोर्चा मंत्री श्री प्रेम कोल, युवा मोर्चा मंत्री पुष्पेंद्र चौबे, श्रीमती तुलसी पासी, बूथ अध्यक्ष सन्नी कुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



