बिलासपुर। “इंजेन डायनामिक्स” कैलिफोर्निया यूएसए की एक प्रमुख रोबोटिक्स और ओटोमेशन कंपनी है जो इनोवेशन और तकनीकी उत्पादों में अपने पहल और उद्यमिता के लिए प्रसिद्ध है। अपने शोध कार्य एवं रचनात्मकता के आधार पे वैश्विक पहचान हासिल की है।इनके CEO और संस्थापक,अरशद हिज़ाम एक रोबोटिक्स और ए. आई के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने 2016 से इंजेन डायनामिक्स कंपनी के माध्यम से इस उद्‌योग में अपना सशक्त योगदान शुरू किया। उनका अ‌द्वितीय FUTURENAUTS INTERNSHIP PROGRAM, जो तकनीकी क्षेत्र की विशेषज्ञता हासिल करने के इक्षुक लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनोवेशन और शिक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इंजेन डायनामिक्स ने शिक्षण उत्पादों और प्रक्रियाओं के माध्यम से, तकनीकी सीमाओं को पुनः निर्धारित करने और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रमुख लक्ष्य रखा है।शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए इंजेंन डायनामिक्स के सीईओ अरशद हिज़ाम और स्थानीय डायरेक्टर विजय शंकर अग्निहोत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि साइब्रोहब सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड इंजेन डायनामिक्स का एक वैश्विक रोबोटिक्स और शैक्षिक उत्पादों का आधिकारिक चैनल पार्टनर है जो की इनोवेशन और शिक्षा को एक साथ मिलाता है। हमारे नवीनतम कार्यक्रम रोबोटिक्स की दुनिया को शोध करने, प्रेरित करने, और शिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

साइब्रोहब प्रतिबद्ध हैं कि हम उत्कृष्ट उत्पादों और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से रोबोटिक्स की परिवर्तनात्मक शक्ति को विविध वर्गों के तकनीकी पृष्ठभूमि के लोगों तक पहुंचाएंगे। हमारा साझेदारी एक उत्कृष्टता की प्रति प्रतिब‌द्धता है, जो प्रौ‌द्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं की सीमाओं को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक्स एआई एवं ऑटोमेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत यह एक प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम है जिसमें कुल १४ मॉड्यूल्स एवं लाइव प्रोजेक्ट के मध्यम से बीई, बी टेक, एम टेक, एमसीए, बीसीए,एमएससी, आईटी एवं कंप्यूटर साइंस के छात्रों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराई जाती है। इस प्रोग्राम में इंस्ट्रक्टर्स रोबोट बनाने वाली डेवलपमेंट टीम के ही लोग है जो रोबोट बनने की प्रक्रिया के विभिन्न आयामों में भागीदार भी है। यह कार्यक्रम १००% ऑनलाइन है और किसी भी शहर के लोग इसे आसानी से लाभान्वित हो सकते है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।