








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने ग्राम पोंसरा में किया पौधारोपण
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने बेमानगोई रोड ग्राम पोंसरा में आयुर्वेदिक संस्थान में जाकर पौधा रोपण किया जहां पर आयुर्वेदिक संस्थान आयुष्मान आरोग्य मंदिर की संचालिका डॉक्टर अपर्णा मिश्रा के सहयोग से यह कार्यक्रम रखा गया जिसमें आयुर्वेदिक पौधों में अजवाइन, एलोवेरा, गिलोय ,तुलसी हरिद्रा ,मूसली , अश्वगंधा, आदि पौधे संस्थान को भेंट स्वरूप दिए गए इन पौधों को लाने में अध्यक्ष संजना मिश्रा जी सचिव मंजू मिश्रा जी उषा अध्यक्ष गायत्री कश्यप जी ने सहयोग दिया और कुछ पौधे वहां पर रोपे गए ताकि भविष्य में इस ग्रामीण क्षेत्र में और इस संस्थान में यह उपयोगी सिद्ध हो ग्राम पंचायत के इस आयुर्वेदिक संस्थान में पौधा लगाने का एक उद्देश्य वसुंधरा परिवार का यह भी था कि हम जब भी पौधारोपण करते हैं तो उसकी संरक्षण की भी जवाबदारी लेते हैं इसी वजह से इस स्थान पर वृक्षारोपण किया गया ताकि यहां पर इनका संरक्षण उचित तरह से हो सके क्योंकि आयुर्वेदिक पौधे बहुत ही नाजुक होते हैं और उन्हें रोज उचित देखने में रखना पड़ता है उपस्थित सदस्यों में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा सलमा बेगम सुधा परिहार विनीता मिश्रा उषा मुद्लियार सीता तिवारी मंजू तिवारीरही







