




लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया पौधारोपण
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट एनवायरनमेंट के अंतर्गत एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर वसुंधरा क्लब ने सरकंडा सोनगंगा कॉलोनी में स्थित तालाब के किनारे पौधा रोपण किया जिसमें आम बरगद रजनीगंधा पारिजात के पौधे लगाए गए जिसका एक प्रमुख कारण पौधा रोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण और इसी बात को ध्यान में रखते हुए कॉलोनी के विस्तृत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालाब के किनारे पौधारोपण किया गया ताकि पौधा रोपण के साथ-साथ जल संरक्षण एवं पौधों की उचित रूप से देख देख हो सके गई 10 छायादार फलदार एवं फूलों के पौधे वसुंधरा क्लब के द्वारा रोपे गए इसके अलावा भी यह निश्चय किया गया की बारिश के दिनों में ऐसे आसपास के क्षेत्र में बरगद पीपल और आंवला के पौधे रोपे जाएंगे जो की धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजनीय भी माने जाते हैं और उनका उचित तरह से रखरखाव भी संभव होता है





