🔺 पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक।

🔺 आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के लिए भी दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक  द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़, खनिज परिवहन आदि पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चालानों को निर्धारित समयसीमा में पेश करने के लिए भी सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।

आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश प्रसाद गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।