सभी जोन कमिश्नरों को सुबह 6.30 बजे से फील्ड पर निकलने निर्देश,नए क्षेत्रों में सफाई कार्य दुरूस्त करने को कहा

 बैठक में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से करने के निर्देश 

बिलासपुर- नवपदस्थ निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार शहर की सफाई व्यवस्था को देखने सुबह 6 बजे से सड़कों पर निकलें। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर उन्होंने सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नरों को सफाई की माॅनिटरिंग करने सुबह 6.30 बजे से फील्ड में निकलने और साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों  के साथ जियो टैगिंग फोटो शेयर करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम कमिश्नर श्री कुमार ने सफाई कार्य सतत रूप से और बेहतर तरीके से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है,निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए है।

      निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने सुबह देवरीखुर्द,तोरवा दयालबंद,सिटी कोतवाली क्षेत्र,सदर बाजार,सरकंडा में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कार्य की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी की जांच की। समय पर नहीं पहुंचने वाले सफाई कर्मियों उपस्थिति पत्रक में अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए। सड़क और गली मोहल्लों की सफाई के साथ ही नालियों की भी सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। मलबा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने भी निगम कमिश्नर ने कहा। 

शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ हो

शाम को विकास भवन स्थित दृष्टी सभाकक्ष में निगम के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर कमिश्नर श्री अमित कुमार ने कहा की शासन की जितनी भी योजना निगम द्वारा संचालित है उन सभी का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ करें जिससे नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। इससे पहले बैठक में निगम कमिश्नर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में निगम कमिश्नर ने कहा की अतिक्रमण और सड़कों,चौक चौराहों में लगे अवैध बैनर पोस्टर को हटाने लगातार कार्रवाई करें। निगम में शामिल नए क्षेत्रों मूलभूत सुविधा को दुरूस्त करने और निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली में विशेष कार्य करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।