Day: 27 December 2023

गाय के हत्या पर गौ सेवको ने आक्रोश पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की रखी गई मांग

25 दिसंबर की दोपहर मौका क्षेत्र में एक धार्मिक स्थान के पास एक बछड़े के कटे हुए सर मिलने से हिंदू धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को पीड़ा हुई है…

शहीदी सप्ताह के तहत दयालबंद गुरुद्वारे में मॉडल प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा दयालबंद में २२दिसंबर से लेकर २८ दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है।सरकार द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के लखते जिगर साहिबजादो की याद में…


कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खराब चीजों को सुधारने सहित जरूरत की चीजों को तत्काल उपलब्ध कराने दिए निर्देश

मरीजों के पंजीयन के लिए टोकन सिस्टम होगा शुरू विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों से मुलाकात कर, ली इलाज की जानकारी खराब लिफ्ट तत्काल सुधारने…

सिविल लाइन पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वाले के विरुद्ध की गई छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही।

आरोपी प्रेमलाल छात्रे के विरुद्ध पूर्व में सट्टा पट्टी के ही कुल 12 प्रकरण है दर्ज। आरोपी के कब्जे से तीन नग कोरे कागज में लिखा सट्टा पट्टी पचीं, नगदी…

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,विकसित भारत संकल्प यात्राः बिल्हा में आयोजित शिविर में हजारों हुए लाभान्वित

शिविर में दी गई योजनाओं की जानकारी।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बिल्हा विधायक श्री…

वोकल फॉर लोकल के तहत केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय का कार्यक्रम
जिला पंचायत सभाकक्ष में 28 दिसंबर को आयात-निर्यात पर कार्यशाला,

बिलासपुर, 27 दिसंबर/केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार डीजीएफटी नागपुर के द्वारा वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत जिले में उत्पादित उत्पादों को निर्यात करने संबंधी विस्तृत जानकारी देने…

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

हरविंदर सिंह के शानदार शतक की बदौलत जशपुर ने पहली पारी में बनाया 291 रन……….(सीनियर प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024) छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर प्लेट…

सार्वजनिक स्थानों में शराब का सेवन करने वालो को खैर नही,पुलिस ने कई लोगो पर की कार्यवाही

👮🏻‍♂️ निजात अभियान के तहत अवैध शराब बेचने वालों पर बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही 👮🏻‍♂️ सार्वजनिक स्थानों, तालाब के किनारे, मैदान आदि में शराब पीने वाले 41व्यक्तियों…

चापड लेकर लोगो को परेशान करने वाले व्यक्ति को पकड़ा ,पचपेड़ी थाने का मामला

◆ एक लोहे का धारदार चपड़ा को लेकर लहराते हुए लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला ग्राम पतईडीह आईटीआई के पास एक व्यक्ति…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।