


प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
प्रभु-दर्शन भवन, महाराष्ट्र मण्डल के पीछे, टिकरापारा, बिलासपुर, छ.ग.
शिव-अनुराग भवन, स्मृति-वन के पास, मेन रोड, राज किशोर नगर, बिलासपुर संपर्क: 98938-82767, 91097-73705, 99079-14016
ई-मेल: tikrapara.bsp@bkivv.org, smritivan.rknagar.bsp@bkivv.org
वेबसाइट: tikrapara.bk.ooo
21 जून को बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन
“योग महोत्सव-2026” – “जीवन खुशियों से भरे… आओ बिलासपुर योग करें…”
12 घंटे, 12 विशेष सत्रों के माध्यम से हजारों लोगों को कराया जाएगा सरल राजयोग मेडिटेशन का अनुभव ब्रह्माकुमारीज़, शिव-अनुराग भवन, राज किशोर नगर में योग दिवस पर अनूठा आयोजन
बिलासपुर, राज किशोर नगर। ब्रह्माकुमारीज़ के नवदशकोत्सव वर्ष (आध्यात्मिक सेवाओं के 90 वर्ष पूर्ण होने) एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2026, रविवार को “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन शिव अनुराग भवन, स्मृति वन के पास, राज किशोर नगर, बिलासपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा, जिसमें एक-एक घंटे के 12 राजयोग एवं मेडिटेशन के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
एक मिनट का मेडिटेशन, पूरे दिन की शक्ति
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन की ऐसी सरल एवं सहज विधि का अनुभव कराना है, है, जिसे वे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी, कभी भी और किसी भी परिस्थिति में अपना सकें। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग तनाव, चिंता, क्रोध असुरक्षा और मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में यदि व्यक्ति दिनभर में हर घंटे केवल एक मिनट स्वयं के लिए निकालकर अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दे, तो वह अपने मन को शांत, स्थिर और शक्तिशाली बना सकता है।
घर, कार्यालय, यात्रा या कहीं भी… में भी संभव है मेडिटेशन
उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन की विशेषता यह है कि इसके लिए किसी विशेष आसन, स्थान या लंबे समय की आवश्यकता नहीं होती। घर, कार्यालय, व्यवसाय, अध्ययन या किसी भी कार्य के दौरान कुछ क्षणों के लिए स्वयं से जुड़कर तथा परमात्म शक्ति का स्मरण कर व्यक्ति अपने मन को तनावमुक्त, एकाग्र और ऊर्जावान बना सकता है। योग महोत्सव में प्रतिभागियों को ऐसे ही सरल एवं अनुभवात्मक मेडिटेशन अभ्यास कराए जाएंगे, जिनका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में तुरंत अनुभव कर सकेंगे।
जीवन को बदलने वाले विषयों पर होंगे विशेष सत्र
रोजमर्रा के जीवन से जुडी विभिन्न समस्याओं से जुड़े विषयों पर यह कार्यक्रम आधारित है इसके अलावा महोत्सव में स्थायी खुशी आत्मा की सच्ची अवस्था, मैं असफलता से परे भीतर से शक्तिशाली, क्रोध से शांति की ओर, क्षमाशीलता – आत्मा की सच्ची महानता, छात्रों के लिए एकाग्रता योग, रोज के कार्य एक अलौकिक अनुभव, परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव, आत्मसम्मान, कृतज्ञता, सकारात्मक चिंतन तथा “मैं कर सकता हूँ” जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में प्रतिभागियों को विषय के साथ-साथ मेडिटेशन का व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।
QR Code से पंजीयन, सुझाव और लाइव प्रसारण की सुविधा
आयोजन को अधिक व्यवस्थित, सहभागी एवं जनहितकारी बनाने के लिए संस्था द्वारा डिजिटल व्यवस्था भी विकसित की गई है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत पंजीयन (Individual Registration) तथा विभिन्न संस्थाओं के लिए संस्थागत पंजीयन (Organisation Registration) हेतु अलग-अलग QR Code जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थल तक आसानी से पहुँचने के लिए लोकेशन QR Code तथा देश-विदेश में रहने वाले लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु YouTube Live प्रसारण का QR Code भी उपलब्ध कराया गया है।
कृपया पृष्ठ पलटकर देखें….
मुख्यालय : ब्रह्माकुमारीज, पाण्डव भवन, माउण्ट आबू, राजस्थान



