बिलासपुर, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिनांक 12 से 16 जनवरी 2024 तक 27वंे राष्ट्रीय युवा उत्सव, 2024, तपोवन स्थल, नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित हुआ। इस 5 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अनुराग सिंह ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री, सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, निशिथ प्रमाणिक, राज्य मंत्री युवा और खेल मंत्रालय, देवेन्द्र फडण्वीस, उप मुख्य मंत्री (महाराष्ट्र) की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।


उक्त कार्यक्रम मंे भारत के सभी प्रदेशों से लगभग 7500 प्रतिभागी शामिल हुए। इस 5 दिवसीय कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के प्रादेशिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सु-विचार कार्यक्रम, महाएक्सपो, विभिन्न खेल-कूद, पोस्टर, रंगोली एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सभी प्रदेशों से आये छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।


इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार विगत् वर्ष 2021-22 के लिए सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के नियमित छात्रा कु. अलिसा अंसारी, एम.ए. इतिहास ने एक मात्र छत्तीसगढ़ प्रदेश से प्रतिनिधित्व करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इन्हें पूर्व में भी भारत के महामहिम राष्ट्रपति मश्रीमती द्रोपति मुर्मू द्वारा भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में महाविद्यालयिन छात्रा कु. अलिसा अंसारी को शाॅल, श्रीफल एवं प्रतिभागी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जो कि विश्वविद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।


महाविद्यालय प्रशासन की ओर से डाॅ. संजय दुबे, अध्यक्ष शासी निकाय एवं प्राचार्य डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. मनोज सिन्हा, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पी.एल. चन्द्राकर एवं डाॅ. के.के. शुक्ला, श्री रोहित लहरे ने इन्हें बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की सतत् सफलता की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएं दिये।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।