बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जनवरी को मनाएगा नव मतदाता सम्मेलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 जनवरी को देश में लगभग 5000 स्थानों पर सुबह 11 बजे नव मतदाताओं को लॉइव संबोधित करेंगे। श्री केशरवानी ने बताया कि उसी कड़ी में जिला बिलासपुर के 6 विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है, बिलासपुर विधानसभा में तिलक मंदिर एवं भाजपा कार्यालय में मनाया जायेगा। बिल्हा विधानसभा में झुलेलाल मंगलम पथरिया, बेलतरा विधानसभा में वनमान सदन सेंदरी, कोटा विधानसभा में सांस्कृतिक मंच कोटा, तखतपुर विधानसभा में सांस्कृतिक भवन, मस्तूरी विधानसभा में मंगल भवन मस्तूरी में आयोजित है।
केशरवानी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने-अपने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए विधानसभा स्तरीय प्रभारी बनाए गए है जिसमें बिलासपुर विधानसभा में दीपक सिंह, इंशु गुप्ता, बिल्हा विधानसभा से कोमल सिंह, सौरभ कौशिक, रिंकु सिंह ठाकुर, हैप्पी होरा, तखतपुर विधानसभा से तिलक देवांगन, मस्तूरी विधानसभा से दीपक शर्मा, बेलतरा विधानसभा से अनमोल झा और कोटा विधानसभा से टीका साहू को प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य और पूरे 25 मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लगे है।
जिले के सभी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रहेंगे उपस्थित -निखिल –


भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि 25 जनवरी को होने वाले नव मतदाता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले नव मतदाता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे बिलासपुर विधानसभा में अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा में धरमलाल कौशिक भूपेन्द्र सवन्नी, तखतपुर विधानसभा धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधानसभा में सुशांत शुक्ला बिलासपुर में रामदेव कुमावत, मस्तूरी विधानसभा में डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी जी एवं बिलासपुर में गुलशन ऋषि, कोटा विधानसभा में मोहित जायसवाल कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, जिला महामंत्री सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन और सभी मंडल अध्यक्ष ने बिलासपुर जिले के सभी नव मतदाता और पार्टी के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।