जिला सक्ती के थाना हसौद क्षेत्र के मल्दा गांव का युवक रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा के यहां पूर्व में ड्राइवर का काम करता था, जिसे कपड़े दुकान के दराज में नगदी रकम की जानकारी थी और कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी करके मौके से भाग गया है जो सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गांव मलदा का रहने वाला है,  जांजगीर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आरोपी को पकड़ने हेतु अलर्ट किया। इसी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप थाना प्रभारी बिर्रा उप निरी. कृष्णपाल सिंह द्वारा आरोपी के निवास स्थान ग्राम मलदा जो थाना हसौद जिला सक्ती में आता है, आरोपी के गांव थाना बिर्रा से लगभग 10 किलो मीटर होगा। थाना बिर्रा पुलिस द्वारा तत्परता से कारवाही करते हुए बीते रात्रि में ही आरोपी के निवास स्थान पहुंचकर चोरी की रकम के साथ मल्दा गांव में पकड़कर लिया। चूंकि आरोपी थाना हसौद जिला सक्ती क्षेत्र का होने से बिर्रा पुलिस ने आरोपी को थाना हसौद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद हसौद पुलिस द्वारा मिला रायपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *