
**विभाग के संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध खनन **
जांजगीर जिले के ग्राम भादा रेत खदान में विभाग के संरक्षण में चोबिसो घंटे तीन पोकलेन मशीन से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है।ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी।अंततः ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की जिसके तहत पुलिस ने आज छापा मारा और अवैध खनन करते हुए तीन पोकलेन मशीन और आठ दस हाइवा को बरामद कर मामले को खनिज विभाग को सुपुर्द किया किंतु खनिज विभाग द्वारा सिर्फ एक मशीन को ही ज़ब्त किया गया बाकी दो मशीन और हाइवा को छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।ज्ञात हो कि खनिज विभाग की मिलीभगत के कारण भादा रेत खदान के पट्टेदार के हौसले बुलंद है।प्रदेश में शासन के निर्देश के बाद मशीन से खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है लेकिन जांजगीर जिले का एकमात्र भादा रेत खदान ऐसा है जो बेरोकटोक प्रशासन के नाक के नीचे उनके सह पर अवैध खनन कर रहा है विभाग द्वारा आज की गई आधी अधूरी करवाई इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।दो मशीने इसी लिए छोड़ी गई हैं ताकि पट्टेदार फिर से रेत का अवैध उत्खनन कर सके।
जानकारी मिली है कि भादा रेत खदान का संचालक द्वारा अधिकारियों पत्रकारो और ग्रामीणों को प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओ पी चौधरी के नाम से भी धमकाता है।

