
तीन दिवसीय दंडवत यात्रा 02/06/25 से 04/06/25 तक मस्तूरी हनुमान जी मंदिर से बिलासपुर कलेक्ट्रेट एवम पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक *गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने, गौ तस्करी बंद करवाने, गौवंश बाजार बंद कराने, बिलासपुर गौ सेवा धाम को सेवा हेतु भूमि प्रदान हो लापरवाह डॉकटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए 24 घण्टे वेटनरी हॉस्पिटल खुले गौ सेवको की तीन दिवसीय दंडवत यात्रा ।*
दंडवत प्रणाम पद यात्रा ओमेश बीसेंन विपुल शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है
बिलासपुर कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ११ सूत्रीय मांगो पर ज्ञापन,,, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी को आवेदन सौपा गया
🎯 प्रमुख 11 सूत्रीय मांगे 🎯 –
- 1- गौ माता को राज्यमाता बनाया जाये और राष्ट्र माता का प्रस्ताव विधानसभा मे पास करके केंद्र सरकार को भेजा जाये ।
- 2 कुटी घाट,रतनपुर,तख़तपुर मवेशी बाज़ार बंद किया जाए
- 3 बिलासपुर गौ सेवा धाम जो आज 23 वर्षों से सेवा कर रही है उन्हें सेवा हेतु जमीन उपलब्ध कराई जाए
- 4 लापरवाह डॉकटर राम ओतलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और 24 घण्टे जिला पशु चिकित्सालय खुले! जिससे सभी जीव जंतुओं को उपचार मिल सके!
- 5- छत्तीसगढ़ मे कृत्रिम गर्भाधान केंद्र बंद किया जाये ।
- 6- छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश बाजार (पशु बाजार) को पूर्ण रूप से बंद किया जाये ।
- 7- जो गौ पालक कृषि मे गौधन का उपयोग करे केवल उसी को सब्सिडी व अन्य लाभ दिया जाये ।
- 8- जर्सी, एच एफ, विदेशी नस्ल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाये ।
- 9- जितने नामी गौ तस्कर है उनपर राजद्रोह लगाकर फांसी दिया जाये , और *उनके बैक अकाउंट की जाँच की जाए ।
- 10- गौ मंत्रालय का गठन किया जाए । गौ सेवा आयोग से मंडी बोर्ड को हटाकर राज्य सरकार के अधीनस्थ रक्षा जाए ।–
- समस्त जिले मे वेटनरी विभाग के द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था और अन्य प्राणियों की भर्ती की व्यवस्था की जाये , राज्य स्तरिय पशु (प्राणी) चिकत्सालय 24घंटे किया जाये । जबतक 11 सूत्रीय मांगे पुरी नही होती गौ सेवक पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों मे जन जागरण दंडवत यात्रा करेंगे

