बिलासपुर…ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित 10 करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत बिलासपुर शहर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के मार्गदर्शन में सेवाधारी भाई-बहनों की टीम ने स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय विद्यालय, मल्टीपरपज़ हायर सेकेंडरी स्कूल, जगमल चौक और टिकरापारा सहित विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।


अभियान के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने नशामुक्त, व्यसनमुक्त एवं संस्कारवान भारत के निर्माण का संकल्प लिया। सेवाधारी टीम ने कहा कि आज शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के साथ मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की अनियंत्रित लत भी बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व, पढ़ाई, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को प्रभावित कर रही है।


ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, श्रेष्ठ संस्कार, आत्मसंयम और आत्मविश्वास के माध्यम से किसी भी प्रकार की लत पर विजय पाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से अच्छे संस्कार और डिजिटल अनुशासन की शिक्षा देकर स्वस्थ और चरित्रवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। अभियान में बीके ज्ञाना बहन, बीके शशि बहन, बीके पूर्णिमा बहन, बीके गायत्री बहन और राकेश भाई सहित सेवाधारी भाई-बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *