


कोयला कामगारों का बोनस तय, ठेका श्रमिक बीएमएस के साथ हुऐ एकजुट
कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में मानकीकरण समिति की बैठक में स्थायी कामगारों को 103000 रुपय और ठेका श्रमिकों के लिए बोनस एक्ट 1965 के अनुसार 8.33% बोनस दीवाली पूर्व देने की घोषणा हुई है। प्रबंधन और श्रम संघों की सहमति से हुऐ उपरोक्त निर्णय से कोयला कर्मचारियों और विशेषकर ठेका श्रमिकों ने हर्ष व्यक्त किया है और अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।आज दिनांक 26 सितंबर को एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के समक्ष भारतीय मजदूर संघ के साथ मुख्यालय शाखा के कामगार और बड़ी संख्या में उपस्थित ठेका श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया है।आज के संक्षिप्त गेट मीटिंग में मुख्यालय शाखा के सचिव शंखध्वनि सिंह बनाफर, संचालन समिति सदस्य गिरजाशंकर आचार्य, कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रणय शर्मा,अजय शुक्ला, पुरुषोत्तम गुप्ता ,रेशम दास सहित नगर प्रशासन विभाग, ट्रांसपोर्ट,सफाई कर्मचारी सहित अन्य ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के शाखा सचिव श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि त्योहार पूर्व सभी श्रमिकों को बोनस दिलाने के लिऐ संगठन प्रतिबद्ध रहेगा।



