वसुंधरानगर वार्ड क्रमांक 19 में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण करने की मांग को लेकर

1 यह कि हम सभी वसुंधरानगर के रहवासी हैं, जो की विगत 6 वर्षों से नियमीत निवासरत है।

2 यह कि सभी रहवासी शासकिय सेवारत एवं कुछ व्यापारी, एव बैंक कर्मचारी है।

3 यह कि जब हम लोग भुमी क्रय किये तब उक्त क्षेत्र ग्राम पंचायत अमेरी का था।

4 यह कि हमारे द्वारा शासन के नियमानुसार ग्राम पंचायत अमेरी से नक्शा पास करवा कर टैक्स और फिस जमा कर मकान निर्माण करवाया गया। 5 यह कि अधिकतर मकान शासकीय बैंक से फायनेंश हैं, जो कि यह सिद्ध करता है की भुमि अवैध नहीं है।

6 यह कि नगर निगम के जोन कमीशनर सर के कहे अनुसार हम सभी ने अपने भुमी मकान को नगर निगम से नियमितिकरण भी करवा लिया गया है, एवं कुछ जो बचे है उनका आवेदन नगर निगम कर्यालय में जमा है।

7 यह कि सभि रहवासियों के द्वारा नियमानुसार समय पर टैक्स जमा किया जा रहा है।

8 यह कि विगत 5 वर्षों से सड़क एवं नाली निर्माण के लिये आवेदन दिया जा रहा है, परंतु अब तक निगम प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार कि सुविधा प्रदान नही की जा रही है।

9 यह कि महोदय स्वयं निरिक्षण करें और देखे कि कालोनी क कच्चा रास्ता कितना खराब है, और बच्चों और महिलाओं को चलना कितना रिस्क पुर्ण है।

10 यह कि निगम प्रशासन के द्वारा हर बार नाप जोक और इस्टिमेट बनाया जाता है, पर मौके पर निर्माण नहीं कराया जाता।

11 यह कि सुशासन तिहार मे भि रहवासियों के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

12 यह कि निगम प्रशासन पहले से बनी हुई सड़कें फिर से बना रही है. परंतु जो कच्ची सड़क है उसका निर्माण नहीं करवा रही है।

जल्द से जल्द सड़क एवं नाली निर्माण करवाने का कष्ट करें, एवं नियमिति करण के लिये जो आवेदन लंबित हैं उन पर विचार कर नियमितिकरण करने की महती मांग।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *