
नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच़्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक, मानसिक एवं खेल के क्षेत्र के 16 विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 मई से 14 जून तक नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट परिसर में किया गया प्रशिक्षण शिविर में पारंगत प्रशिक्षको के द्वारा अपने अपने प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित क्षेत्र की बारीकियों एवं तकनीकी पहलुओं से परिचित कराया गया

प्रशिक्षण शिविर खेल के क्षेत्र में “फुटबाल, बासकेटबॉल, वालीबाल, कराटे, मार्शल आर्ट, एडवांश योगा, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरेम,” कल्चरल के क्षेत्र में “भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, गिटार, पियानो, करोके सिंगिंग” तथा शिक्षा में “अबाकस, स्पोकेन इंग्लिश, ड्राइंग एवं पेंटिंग” का 01मई से 15 जून 2026 तक नियमित आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस कैम्प का उदघाटन सी नवीन कुमार, सेक्रेटरी नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर के द्वारा किया गया।

इस कैम्प में 600 से ज्यादा बच़्चों ने भाग लिया । इस कैम्प में बच़्चों के स्वस्थ का विशेष रूप से ध्यान रखा गया तथा नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर की ओर से बच़्चों को प्रशिक्षण अवधि में खेल सामाग्री,एवं पौष्टिक डाइट के रूप में चना एवं गुड़ वितरित किया गया इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को टी-शर्ट एवं प्रशिक्षण सम्पन्न होने के अवसर पर प्रमाण-पत्र प्रदान*” किया गया।

प्रशिक्षण का समापन समारोह के 14/06/2025 रविवार शाम 04:00 बजे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में रंगारंग समारोह के साथ हुआ। जिसमें अतिथियों के समक्ष स्लाइड् शो के माध्यम से पूरे शिविर की गतिविधियों को स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा डेढ़ माह की अवधि में प्रशिक्षण की झांकी विभिन्न विधाओं के माध्यम से अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत जिसमें मुख्यत भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, पियानो, मार्शल आर्ट, गिटारवादन कु संस्कृति शर्मा के द्वारा तथा कु अवंतिका के द्वारा सेक्सोफोन व मास्टर कृष्णा के द्वारा डांस आदि प्रमुख आकर्षण रहे । इसके अलावा कु अर्पिता दत्ता के द्वारा एडवांस योगा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया समारोह के अंत में सभी कोचों एवं शिक्षको को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री आदित्य कुमार , प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर जोन तथा विशिष्ट अतिथि श्री के श्रीनिवास, अपर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर मंडल एवं अंशुमान मिश्रा वरिष्ठ मंडल कार्मिक विभाग, बिलासपुर मंडल तथा अन्य अतिथियों में श्री रंजन रुखियार , सहायक कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर मंडल एवं कार्यकारी अध्यक्ष नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर एवं श्री भास्कर गुहा , सहायक कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर मंडल रहें।

समारोह समापन पर अतिथियों के समर कैम्प के लिए एवं समापन समारोह के लिए सी नवीन कुमार एवं पूरी नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर के कार्यकारिणी की प्रशंसा की एवं बधाई दी।
इस शानदार आयोजन के लिये नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री सी नवीन कुमार , उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह , सह-सचिव श्री संजय कुमार तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री बी अनिल कुमार , सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत पाढी , टुर्नामेंट सचिव श्री दीपक कुमार सुब्बा , टुर्नामेंट सह-सचिव श्री दीपक राजा गुरूंग , आउटडोर सेक्रेटरी श्री टी सन्मुख राव , इनडोर सेक्रेटरी श्री डी मुरलीधर , लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्री श्रीराम यादव उपस्थित रहे।
तथा यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह परिहार जी द्वारा प्रदान किया गया।

