बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बेसबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग BPL 2026 का शुभारंभ 17 जून 2026 से छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड, बिलासपुर में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहर की चार सशक्त टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता के आयोजन लखन देवांगन एवं संदीप गाहिरे ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला फाउंडेशन वॉरियर्स एवं मां कामाख्या चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डबल लीग प्रारूप में किया जाएगा, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार मुकाबला करेंगी। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में तथा तीसरे और चौथे स्थान की टीमें तीसरे स्थान के मुकाबले में भाग लेंगी।
प्रतिभागी टीमें एवं टीम मालिक
🔹 फाउंडेशन वॉरियर्स
टीम ओनर: श्री प्रिंस भाटिया
🔹 लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स
टीम ओनर: श्री सौरभ राय
🔹 मौसाजी जायंट्स
टीम ओनर: श्री निखिल खंडेलवाल
🔹मां कामाख्या चैलेंजर्स
टीम ओनर: डॉ. गोपालकृष्ण पाठक


प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच 3 इनिंग्स का होगा तथा प्रत्येक मैच की कुल अवधि 1 घंटा निर्धारित की गई है। प्रत्येक मुकाबले के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खिलाड़ियों को मंच देने का सफल प्रयास
बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखार सकें और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। लीग के माध्यम से खिलाड़ियों के खेल कौशल के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और मनोबल को भी मजबूती मिलती है।
इस आयोजन के सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर लगातार देखने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ की बेसबॉल टीमें हर वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित कर रही हैं। हाल ही में भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक टीम ने स्वर्ण पदक तथा बालिका टीम ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर, प्रतियोगी वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता का परचम लहरा सकते हैं।


आयोजकों का मानना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के तकनीकी विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें भविष्य में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करती हैं।
मैनेजमेंट इंचार्ज
लखन लाल देवांगन
अंकुर रजक
संदीप गाहिरे
शिशिर निशाद
योगेंद्र यादव
विकास यादव
शुभांशु यादव
रूपासंशु दीप ध्रुव
चीफ अंपायर
श्री आकाश कश्यप (गप्पू भैया)
अंपायर पैनल
हरिश मौर्य
शत्रुघ्न वर्मा
शिवम सिंह
अभय मंडल
भावेश मांडवी
विशाल बंजारे
संदीप वर्मा
शिवम रजक
स्कोरर पैनल
तरन्नुम खान
गीता यादव
रिचा प्रजापति
नेहा यादव
बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग 2026 न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। खेल प्रेमियों को इस लीग में रोमांचक मुकाबले, उत्कृष्ट खेल भावना और उभरती हुई प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
⚾ “खिलाड़ियों का मंच, प्रतिभाओं की पहचान और चैंपियन बनने की उड़ान” 🏆
बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग BPL 2026

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *