
व्यापारी से 41 लाख की ठगी, ठेकेदार पर जुर्म
बिलासपुर। जान पहचान का फायदा उठाकर एक व्यापारी से ठेकेदार ने 41 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार, कश्यप कालोनी निवासी व्यापारी रितेश पाठक 45 साल ने रिपोट लिखाई। उनका रेलवे के ठेकेदार दिनेश मुदलियार से पारिवारिक संबंध था। दिनेश अक्सर रुपए की जरूरत होने उनसे पैसा ले लेता था। वर्ष 2015 में उसने पहले बार रेलवे में काम करने के लिए 5 लाख रुपए लिया। इसमें से केवल 2 लाख 25 हजार रुपए लौटाया। इसके बाद अग्रस्त 2015 में 75 हजार इसी तरह अलग अलग काम बताकर 41 हजार 50 हजार रुपए उधार लिया है। विश्वास जताने के लिए दिनेश मुदलियार ने उन्हें कोरा चेक और उसके द्वारा लिखा स्वीकृति पत्र दिया था। उसने अलग अलग अवसर पर 23 लाख 50 हजार रुपए लौटा दिया। शेष रकम 18 लाख देने में टालमटोल करता रहा। बाद में उसने रेलवे का वर्क आडर 2021, 22 दिखकर फिर से भरोसा दिलाया और करम वापस करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर दिनेश मुदलियार के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

