सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी, बिलासपुर के मेधावी छात्र प्रशांत शेंद्रे एवं सक्षम शर्मा ने नीट परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट सफलता अर्जित कर विद्यालय, नगर एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि प्रशांत शेंद्रे सेंट जेवियर्स छात्रावास का विद्यार्थी है तथा विद्यालय के कृष्णमूर्ति आई.सी.टी. लैब में अध्ययनरत रहा है। दोनों विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी भी की। कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इन विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, श्रीमती लेखा श्री एवं दिव्या पटनायक, प्राचार्य डॉ. बी. बी. मेहता, उपप्राचार्य श्री दिनेश बिष्ट, श्रीमती नैंसी पारेख सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विद्यार्थियों की सफलता आने वाले वर्षों में अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी का नाम शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर गौरवान्वित करती रहेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *