भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेलतरा पूर्वी मंडल से राजू सोनकर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने तथा अनुसूचित समाज के हित में सतत कार्य करेंगे।

राजू सोनकर की नियुक्ति के बाद उन्हें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा संदेश और फोन कॉल के माध्यम से लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राजू सोनकर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा बेलतरा पूर्वी मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की नीतियाँ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed