“मोदी जी के नेतृत्व में बदला भारत का गौरवशाली स्वरूप, गरीबों को संस्कार और समृद्धि से आत्मनिर्भर बनाने का सपना हो साकार – श्याम गुप्ता”

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि देश का प्रत्येक सच्चा देशभक्त यह भली-भांति जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास कार्यों का परिणाम नहीं है, बल्कि देश के आत्मविश्वास, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वे यह बात किसी अंधभक्ति या चमचागिरी के कारण नहीं, बल्कि एक जागरूक भारतीय नागरिक के रूप में कह रहे हैं। मोदी जी ने देश के गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

श्याम गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी अपेक्षा है कि आने वाले समय में देश के गरीब परिवारों को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से भी समृद्ध बनाने के स्थायी समाधान विकसित किए जाएं। इससे भारत एक सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि गरीबों के सर्वांगीण उत्थान का यह संकल्प पूर्ण होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी का नाम इतिहास में जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित एक युगद्रष्टा नेतृत्व के रूप में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत की उन्नति ही प्रत्येक देशभक्त का लक्ष्य होना चाहिए।

जय हिंद…वंदे मातरम्

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *