बिलासपुर |
WWF–इंडिया मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय (MPCGSO) द्वारा WWF वॉलंटियर्स डे के अवसर पर वेटलैंड हेल्थ असेसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन डी. पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर के विधार्थियो की सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यक्रम का अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग डी. पी. विप्र महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र (Zoology) विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें डी. पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर के एम.एससी. (प्राणीशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर के छात्र स्वयंसेवक नेहा, टिकेश एवं यशवंत सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के पारिस्थितिक एवं जैव-विविधता संबंधी महत्त्व को रेखांकित करना, वेटलैंड हेल्थ असेसमेंट की वैज्ञानिक विधियों से प्रतिभागियों को परिचित कराना तथा पक्षी पहचान एवं गणना की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड-आधारित टूल्स एवं प्रत्यक्ष अवलोकन विधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राणीशास्त्र विभाग के..डॉक्टर दीपक कश्यप.विषय-विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यान, फील्ड प्रशिक्षण एवं अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों को संरक्षण-आधारित गतिविधियों की वैज्ञानिक समझ विकसित करने में सहायता मिली।

यह आयोजन विद्यार्थियों की क्षमता-वृद्धि के साथ-साथ आर्द्रभूमि संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ। WWF–इंडिया ने डी. पी. विप्र महाविद्यालय, अध्यक्ष अनुराग शुक्ला प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला डॉ एम. एस. तंबोली डॉ मनीष तिवारी डॉ किरण दुबे डॉ. आभा तिवारी युपेश कुमार रूपेन्द्र शर्मा ने प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed