थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट स्पर्धा मे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण तीन रजत एवं पांच कांस्य पदक पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड पेंचाक सिलाट संघ एवं भारतीय पेंचाक सिलाट महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में 29 जनवरी से 31 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित मल्टीपरपज इंदौर स्टेडियम परेड ग्राउंड में आयोजित हुई  उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 महिला खिलाड़ि एवं 5 पुरुष खिलाड़ी 2 कोच मैनेजर एवं दो राष्ट्रीय रेफरी ने भाग लिया था जिसमे बिलासपुर की अल्फिशा शेख,बस्तर की यशस्वी सिंह एवं साक्षी सिंह चौहान स्वर्ण पदक, बस्तर की के.ज्योति, बिलासपुर की रूमाना खान, बालोद की मेघा महेश्वरी रजत पदक, बस्तर की ममता पांडे, बिलासपुर की अलवेनी राव, अल्फिशा शेख, कंचन यादव, बालोद की ऋषिका साहू, तनु निषाद, डिंपल देशमुख कांस्य पदक आदि ने प्राप्त किया है! खिलाड़ियों की उपलब्धि पर श्री ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, श्री सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी बिलासपुर, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाग,छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव जी,छ.ग.एथलेटिक संघ के महासचिव श्री.अमरनाथ सिंह जी, वरिष्ठ पीटीआई श्री सुशील मिश्रा, पैरालंपिक तैराकी संघ के महासचिव श्री सूरज यादव, बेसबॉल संघ के सह सचिव श्री अख्तर खान,पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त सचिव श्री एम.रत्नाकर ने खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर आशीर्वाद एवं सुभकामनाये दी है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed