


लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर हंगर एवं शिक्षण सामग्री का वितरण डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया
लायंस क्लब इंटरनेशनल संस्था 3233 सी थर्ड कैबिनेट अमरकंटक में आयोजित की गई जिसमें कॉन्फ्रेंस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लायंस क्लब वसुंधरा ने अपनी विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां भी संपन्न की क्योंकि माघ पूर्णिमा का सुनहरा अवसर था इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी,सचिव अर्चना तिवारी, शोभा त्रिपाठी,MJFसंजना मिश्रा, हंसा सेलारका कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा, सीता तिवारी सभी ने अपनी उपस्थिति देकर सभी कार्यक्रमों में भाग लिया वसुंधरा क्लब ने अमरकंटक में पिकनिक का आनंद लिया जिसमें नर्मदा कुंड राम सेतु शक्ति पीठ के दर्शन करते हुए माघ पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के आसपास बैठे हुए पुजारी एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट व पोहा जलेबी का वितरण किया जिसमें सचिव अर्चना तिवारी का सहयोग रहा साथ ही डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट फरवरी माह का शिक्षण सामग्री के अंतर्गत अमरकंटक में शासकीय स्कूल की 20 कन्याओं को शिक्षण सामग्री के अंतर्गत कॉपी और मैच बॉक्स एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया यह सेवा गतिविधि सचिव अर्चना तिवारी के सहयोग से एवं अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी के सहयोग से किया गया क्योंकि अमरकंटक की पावन नगरी पर डिस्ट्रिक्ट की थर्ड कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वसुंधरा का यही उद्देश्य था कि इस पवित्र दिन माघ पूर्णिमा और नर्मदा मां के उद्गम स्थल में जाकर अपने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट हंगर एवं शिक्षण सामग्री का वितरण करके अपनी सेवा गतिविधियों को संपन्न करना था जिसमें क्लब के उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना सहयोग किया



