बिलासपुर। भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की कार्यपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रांत के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बीते वर्ष में परिषद द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान प्रांत पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविरों, विभिन्न सेवा प्रकल्पों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

सदस्यों ने परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ने के लिए और अधिक योजनाबद्ध एवं प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर बल दिया गया। बैठक में धार्मिक चेतना के प्रसार एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर सहमति बनी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर परिषद की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *