प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी( शहर/ग्रामीण ) द्वारा बृहस्पति बाजार में प्रदर्शन कर देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध जताया,और आम लोगो से कांग्रेसजन चर्चा किये। कांग्रेसजन सब्जी मार्किट के अंदर सब्जी वालो से चर्चा कर जानना चाह कि महंगाई का ग्राहकी पर क्या प्रभाव पड़ा है ,
एक सब्जी बेचने वाली महिला ने कहा कि 10 घण्टे सब्जी बेचने के बाद बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चला पा रहे है ,
एक महिला ने कहा कि लीग सब्जी लेने तो आते है पर कीमत सुनकर किलो की जगह पाव में सब्जी ले जाते है,
एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्ष से सब्जी बेच रहा हु ,जब सब्जियां सस्ती थी तो हम लोग कम आमदनी में हंसी खुशी परिवार में रहते थे पर अब परिवार चलाना बहुत कठिन हो गया है ,
एक ने कहा कि सब्जी को मार्किट तक लाना महंगा है ,अब बाजार में ठेका पद्धति से भी सब्जी की कीमतें बढ़ गई है ।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि ” बहुत हुई महंगाई की मार ,अब तो मोदी सरकार ” कहने वाले भाजपा नेता देश को महंगाई की भट्ठी में झोंक दिए है, आज जनता दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रही है, देश की 80 करोड़ जनता 5 किलो चावल पर आश्रित है ,इस आर्थिक विफलताओं के बावजूद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ” विकसित भारत” ” अमृत काल ” ” मोदी की गारंटी” जैसे जुमलों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है ,आज देश की आर्थिक स्थिति गम्भीर अवचेतन में पड़ा है, देश की संपत्ति बेची जा रही है,अपने उद्योगपति मित्रो को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की जा रही है, अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक असमानता,गरीबी,भुखमरी में सर्वोच्च स्थान पर है ,भारत से अच्छी स्थिति श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की है,फिर भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्थिति निकलने के लिए कोई प्रभावी कदम नही उठा पा रहे है ।
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि महंगाई वास्तविक न होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्मित है , केंद्र सरकार केवल पेट्रोल में 25 लाख करोड़ कमा चुकी है ,जो सीधा सीधा गरीब जनता की जेब से जबरिया पैसा निकालना है ,केंद्र सरकार आज पेट्रोल,डीजल,की कीमत कम कर दे तो महंगाई आधी रह जायेगी , पर नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता का वोट से मतलब है न कि उनकी गरीबी से।


आज सब्जी,खाद्य पदार्थ,तेल,नमक, लहसुन, मिर्ची अपने रिकॉर्ड स्तर पर है , केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सिलेंडर को लेकर सड़को पर नाचती थी पर आज महंगाई पर एक शब्द नही बोल पा रही है ,केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियो को संरक्षण दे रहे है ,देश मे कर्ज़ बढ़ रहा है, देश की संपत्ति बिक रही है, चीन देश के भूभाग पर कालोनी बना रहा है ,पर प्रधानमंत्री एक शब्द नही बोल पा रहे है, मणिपुर जल रहा है ,प्रधानमंत्री मौन है, किसान आंदोलन कर रहे है ,नरेंद्र मोदी चुप है ,ऐसी समस्याओ को जन्म देने वाले प्रधानमंत्री महंगाई पर क्या नियंत्रण कर पाएंगे सन्देह है।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि महंगाई की मार से सभी वर्ग परेशान है ,केंद्र सरकार ने जनता को राहत न देकर परेशान कर रही है, किसानों को उनकी मेहनत का मूल्य नही मिल रहा है, भाजपा चुनाव में बड़े बड़े वादे करती है और सत्ता पाते ही जनता को उनकी बेहाल में छोड़ देती है ,महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को एक -एक हजार रुपये प्रति माह देने का वादा किया पर आज 10% महिलाओ में उसका लाभ नही मिल रहा है ,इसी प्रकार गैस सिलेंडर में भी भाजपा नेता बड़े गैस सिलेंडर में फोटो खींचा रहे है और छोटा सिलेंडर दे जा रहे है जो ,गरीब जनता के साथ भद्दा मजाक है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।