

ग्राम ठकुरदेवा में “मन की बात” की 133वीं कड़ी का आयोजन किया गया
ग्राम ठकुरदेवा, बूथ क्रमांक 267 में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की 133वीं कड़ी को सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा (अनुसूचित जाति मोर्चा) श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला प्रभारी “मन की बात” प्र सुरेश कुमार खटकर, मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष, लोकनाथ बंजारे, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग महामंत्री सुरेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती यादव, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती अरुणा साहू, श्रीमती ज्योति जायसवाल, श्रीमती शकुन साहू, अशोक सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री श्री राजेश यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनी, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती परमेश्वरी यादव, श्रीमती रुखमणी साहू, श्रीमती रीना ध्रुव, मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्याम घोष सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात श्री चंद्रप्रकाश सूर्या एवं श्री सुरेश कुमार खटकर ने “मन की बात” के उद्देश्य एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार महिला मोर्चा महामंत्री अरुणा साहू व्यक्त किया ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आम नागरिकों की भागीदारी से सकारात्मक बदलाव संभव हो रहा है।
युवा शक्ति और नवाचार पर जोर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नवाचार, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और छोटे उद्यमियों को समर्थन देने पर जोर दिया।
अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं और प्रेरणाओं का मंच है।
ग्राम ठाकुरदेवा में “मन की बात” की 133वीं कड़ी का आयोजन
ग्राम ठाकुरदेवा, बूथ क्रमांक 267 में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” की 133वीं कड़ी को सामूहिक रूप से सुना गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से बांस (Bamboo) से बने उत्पादों की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बांस से बने वस्तुएं न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही उन्होंने पवन चक्की एवं सोलर पैनल जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।


