ऐतिहासिक 55 मेडल जीत पर कोच अमन तिवारी का सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी शुभकामनाएं

“मेरे शिष्य अमन तिवारी मेरी मार्शल आर्ट विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं” — श्याम गुप्ता

रायगढ़। प्रदेश स्तरीय वुशू मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 55 मेडल जीतने पर कोच अमन तिवारी को प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस उपलब्धि पर मार्शल आर्ट जगत में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ रायगढ़ के विख्यात मार्शल आर्ट महागुरु एवं 6 डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर प्रदेश सचिव प्रेस रिपोर्टर क्लब श्याम गुप्ता ने अपने शिष्य अमन तिवारी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि “8 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके मेरे परम शिष्य अमन तिवारी आज अपने शिष्यों को जिस तरह बेहतरीन प्रशिक्षण देकर प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक सफलता दिला रहे हैं, वह मेरे लिए गर्व की बात है। कहीं न कहीं वे मेरी मार्शल आर्ट विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।”

महागुरु श्याम गुप्ता के सफल नेतृत्व उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप एवं प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन कराया है जहां जापान, श्रीलंका, नेपाल, बंगलादेश,भूटान, सिंगापुर, जैसे कई देशों के विश्व स्तर के महागुरु एवं वहाँ के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ बुला चुके तथा उनके अनेक शिष्य आज आईएएस, आईपीएस, डीएसपी,टी आई, डॉक्टर, इंजीनियर एवं विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमन तिवारी बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं। आज वे स्वयं एक सफल कोच बनकर अपने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करवा रहे हैं, जो पूरे रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अमन तिवारी और उनकी टीम को ऐतिहासिक 55 मेडल जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed