नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के द्वारा आयोजित ओपन टेबिल टेनिस स्पर्धा में 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर के द्वारा ओपन टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर शहर के टेबिल टेनिस खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करना एवं खिलाड़ियों के मध्य प्रतिस्पर्धा विकसित करना था

जिससे बिलासपुर के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने में लाभ मिल सके प्रतियोगिता को चार वर्गो मे बांटा गया था जिसमें खेल आरंभ करने वाले नौनिहालों Hopes वर्ग इसके अलावा जुनियर खिलाड़ियों हेतु कैडेट वर्ग ,सीनियर वर्ग एवम् मास्टर वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई लॉटरी के माध्यम से निकले गये ड्रॉ के आधार पर मैचेस खेले गये

प्रतियोगिता में 90 टेबिल टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया Hopes वर्ग में खिलाड़ियों के मध्य एकल मुकाबले खेले गये इस वर्ग के विजेता अद वित यादव रहे जबकि रेयांश को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा जबकि तीसरे स्थान पर साकेत ए रहे कैडेट वर्ग में मुकाबले यूगल आधार से खेले गये इन मुकाबलों मे मेघना एवं कौशीका शर्मा की जोड़ी ने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए कस्तूरी एवं सायन मोइत्रा की जोड़ी को पराजित करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया कस्तूरी एवं सायन को उपविजेता की ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा जबकि इस वर्ग के तीसरे स्थान पर आदित्य एवं ऋषि की जोड़ी रही सीनियर वर्ग मे मुकाबला बहुत ही संघर्ष पूर्ण एवं रोमांच से भरपूर रहा और इस वर्ग में सबसे ज्यादा उलटफेर देखने को मिला

सीनियर वर्ग का प्रतिष्ठापूर्ण फाइनल मुकाबला ऋषिकेश पुरोहित एवं पराग गांगुली की जोड़ी एवं रविशंकर एवं मो शाहजान की जोड़ी के मध्य खेला गया इस मुकाबले में ऋषिकेश एवं पराग की जोड़ी के द्वारा मैच में अपनी पकड़ बनाते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया रविशंकर एवं शाहजान को उपविजेता से संतोष करना पड़ा जबकि तीसरे स्थान पर रेयांश एवं सुमित की जोड़ी रही

प्रतियोगिता का अंतिम वर्ग मास्टर का रहा इस वर्ग में युगल मुकाबलों में टी के डे एवम् संजय तिवारी की जोड़ी ने सुरजीत सेनगुप्ता एवं गौरी डे की जोड़ी को परास्त करते हुए मास्टर का खिताब अपने नाम किया जबकि सपन बंधोपाध्याय एवं संजू जांगड़े की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही प्रतियोगिता के विजेताओं को के श्रीनिवास अपर मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत किया गया प्रतियोगिता को सफल बनाने में लोकेश सोनकर, पंकज बोलर एवं के रविशंकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा वहीं नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सचिव सी नवीन कुमार के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रही यह जानकारी प्रेस प्रभारी हेमंत परिहार के द्वारा प्रदान की गयी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *