
बिलासपुर।
कल खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबले
आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि पहले सेमीफाइनल मौसाजी जाएंट्स विरुद्ध मां कामाख्या चैलेंजर्स दूसरा सेमीफाइनल फाउंडेशन वॉरियर्स विरुद्ध लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर
छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में आयोजित बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026
दिन का पहला मैच मौसाजी जॉइंट्स और और लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर के बीच खेला गया जिसमें लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर के खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए तीन रन बनाएं और मौसी जी जॉइंट्स के खिलाड़ियों ने पहले इनिंग में दो रन बना पाए मैच के दूसरे इनिंग में मौसी जी जॉइंट्स के खिलाड़ियों में बहुत ही अच्छी फील्डिंग का नजारा देखने को मिला जिसके चलते अपनी टीम के लिए एक रन और बना पाए और वही लक्ष्मी स्पोर्ट्स मैच के अंतिम तीसरी इनिंग में अपने टीम के लिए एक रन बनाने में सफल रहे हैं और पुरी टीम ने इस मैच को जितने के लिए अपना दम लगा दिया और मौसीजी जायंट्स ने भी काफी अच्छे मैच का प्रदर्शन दिखाया लेकिन मैच तो एक सिक्के के दो पहलू है किसी को हारना तो किसी को जितना पड़ता है और वही इस मैच का फैसला हुआ जहां लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर की टीम ने मैच को मौसी जी जॉइंट से 4-3 के स्कोर से जीत लिया इस मैच के मुख्य अतिथि महर्षि बाजपेई जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर अभिषेक तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य युवा भाजपा युवा मोर्चा रहे ।

दिन का दूसरा मैच मां कामाख्या चैलेंज और मौसा जी जॉइंट्स के बीच रहा जिसमें मैच के दो इनिंग दोनों ही टीमों ने अपने टीम के लिए एक भी रन नहीं बना पाए और मैच का तीसरा इनिंग बहुत ही रोमांचक रहा दोनों ही टीम ने दो-दो रन बनाया और यह मैच ड्रॉ रहा इस मैच के अतिथि सुशांत लकी मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई रहे ।
आज तीसरे दिन अंतिम मैच लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर और फाउंडेशन वारियर के बीच खेला गया फाउंडेशन वारियर की टीम ने पहले इनिंग में बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया और लक्ष्मी फाइटर की टीम ने इस मैच में जी जान लगाकर खेलते दिखे उसका परिणाम स्वरूप मैच बहुत ही अच्छा चल फाउंडेशन वारियर ने मैच के अंतिम इनिंग में मिस फील्डिंग की जिसका खामियाजा लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर को मिला और लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर टीम मैच को 1- 1 के स्कोर से से ड्रा रहा तीसरे दिन के अंतिम मैच में अतिथि के रूप में श्रीमती रेवती यादव शिवसेना महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं अलीम अंसारी चेयरमेन अलीम अंसारी फाउंडेशन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के इस भावय आयोजन में खिलाड़ियों के बीच बहुत ही उत्साह का माहौल बना हुआ है और क्योंकि यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित किया जाता है जिसकी वजह से खिलाड़ियों को अपने कौशल विकास हीटिंग कैचिंग एवं गेम के अन्य स्किल की बारीकियां भी खे रही है साथ ही खेल प्रेमी देव रुद्राकार योगेश पांडे उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों में परिवेश दीवान, तरन्नुम खान, शिशिर निषाद, अंकुर रजक, योगेंद्र यादव, अमितेश बाकरे, रिचा प्रजापति, नेहा यादव, संदीप गाहिरे, विशाल बंजारे, भुवन देवांगन, भूमिका श्रीवास एवं पायल साखरे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा खेल के सभी नियमों का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है। बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन कर सकें।
⚾ “खिलाड़ियों का मंच, प्रतिभाओं की पहचान और चैंपियन बनने की उड़ान” 🏆
बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 – Day 3
