छत्तीसगढ़ के कोरिया अग्निकांड मामले में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना जी की शासन-प्रशासन को दी गई कड़ी चेतावनी तथा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार जी शिव सेना अध्यक्ष हरीकपुर सिंह शिवप्रताप सिंह कन्नौजिया क्षत्रिय प्रदेश अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह राणा प्रताप सिंह श्रीनिवास सिंह जी आशीष सिंह बिलासपुर प्रफुल सिंह जी द्वारा लगातार उठाई गई न्याय की मांग का प्रभाव दिखाई दिया है।

राजपूत क्षत्रिय समाज की लंबे समय से चली आ रही सीबीआई जांच की मांग को शासन ने स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह निर्णय समाज की एकजुटता, संघर्ष और न्याय के प्रति अडिग संकल्प की जीत है। अब समाज की मांग है कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उन्हें कठोर से कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

“न्याय के लिए उठी आवाज़ कभी व्यर्थ नहीं जाती। एकता, संघर्ष और संकल्प की जीत हुई है।”

जय राजपूताना। जय क्षत्रिय समाज।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed