बिलासपुर। आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर में श्री डी. रमाम द्वारा प्रभारी प्राचार्य से पूर्णकालिक (फुल फ्लेज) प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने तथा श्रीमती सी. विमला द्वारा प्रभारी प्रधान पाठिका का पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिसर में अभिनंदन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री डी. रमाम के नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा श्रीमती सी. विमला के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य और अधिक सुदृढ़ होगा।

कार्यक्रम में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, महासचिव पी. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष टी. रमेश बाबू, उपाध्यक्ष डी. एन. प्रसाद, सह सचिव ए. सत्यनारायण सहित समिति के सदस्य एस. वी. रामा, शिवाजी, अखिलेश, रामकृष्ण, जी. रमेश चंद्रा, आर. मनोरथ बाबू, आर. प्रसाद राव, जी. एस. पटनायक एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने श्री डी. रमाम एवं श्रीमती सी. विमला को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व से विद्यालय निरंतर प्रगति करेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट संस्कार प्रदान करने के अपने उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करेगा।

कार्यक्रम के अंत में नवपदस्थ अधिकारियों ने प्रबंधक समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *