भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, बेलतरा विधानसभा की कामकाजी बैठक उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ एवं शक्ति केंद्रों को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करने, प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विशेष मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में जिला महामंत्री एस.के. मनहर, जिला मंत्री प्रणव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि, जिला अनुसूचित जनजाति महामंत्री ललिता मरकाम, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रत्नाकर (मोनू) श्रीवास, मंडल महामंत्री त्रिदेव रजक, मंडल महामंत्री कमल पटेल तथा पूर्व पार्षद अहिल्या वर्मा सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैन संतोष दुबे का भाजपा पश्चिम मंडल परिवार की ओर से पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए जनहित एवं संगठन हित में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में पंचराम साहू, रोहित यादव, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, जयप्रकाश साहू, जयभूषण तिवारी, शिवकुमार ध्रुव, राजेश तिवारी, अभिषेक कौशिक, अनुराग अग्रवाल, अंजनी दुबे, किरण सिंह ठाकुर, दीपा गंधर्व, दीपक बंजारे, अहिल्या शर्मा, पुन्नीराम साहू, कुंती साहू, प्रस्तुति शर्मा, भुवनेश्वरी साहू, मंजू वर्मा, प्रकाश रजक, मोहित राम, पुरुषोत्तम पटेल, जागूराम सिदार, लव पटेल, राजेंद्र तिवारी, वैभव ता., संतोष दास, अभय सिंह एवं प्रभु बरेट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बैठक को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

रिपोर्ट…राकेश मिश्रा…9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed