बिलासपुर। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने उनसे सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने शहर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद किया और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इमरान प्रतापगढ़ी ने हाल के दिनों में छात्राओं की आत्महत्या की घटनाओं का उल्लेख करते हुए इसे व्यवस्था की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और कांग्रेस छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में छात्रों के साथ संवाद के दौरान जो समस्याएं और सुझाव सामने आए हैं, उन्हें राज्यसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट….राकेश मिश्रा…9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed