आरोपी अपने साथियों सहित जिला गौ.पे.म,कोरबा,बिलासपुर,अंबिकापुर अनूपपुर जिलो के दर्जनों अपराध में शमिल होना कबूला

सुने घरों का रेकी कर बनाते थे निशाना
*आरोपीगण द्वारा चोरी के दौरान गिरोह के निशानदेही के लिए घर के आंगन व चूल्हे के पास शौच करते थे।

नाम आरोपी

  1. गोविंद गिरी गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी उम्र 24 साल निवासी केशला थाना पेंड्रा
  2. भजंता उर्फ अजय गोस्वामी पिता सोखी गोस्वामी 44 साल निवासी केशला थाना पेंड्रा (खरीदार)।
    जप्त मशरुका
    एक सोने का अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी का पायल, एक नीले कलर का सुटकेश, 03 नग कांस की थाली, 08 लोटा 04 परात और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो कंपनी सुपर स्पेलेंडर सोल्ड,1000 रुपये का कुल कीमती 1.5 लाख रुपए।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

  1. दिने्श गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी उम्र 21 साल साकिन गोढा पारा चौकी कोटमी थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग.
  2. सूरज गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी उम्र 21 साल साकिन गोढा चौकी कोटमी पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग.
  3. प्रदीप गोस्वामी पिता रामनरे्श गोस्वामी उम्र 20 साल साकिन दमदम चैकी कोटमी थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग.
  4. धनराज गिरी गोस्वामी पिता नारायन गिरी गोस्वामी उम्र 19 साल साकिन दमदम चैकी कोटमी थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग.
  5. दीपक गोस्वामी पिता भजंतागिरी गोस्वामी उम्र 21 साल साकिन भलवाहीटोला गोढा चैकी कोटमी थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग.
  6. अ्शोक सोनकर पिता टहरू राम सोनकर उम्र 22 साल साकिन चर्च के पीछे ज्योतिपुर गौरेला थाना गौरेला जिला गौपेम छ.ग.

पूर्व में जप्त मशरूका
घटना में प्रयुक्त दो नग मो0सा0, व घटना के समय साथ में रखने वाले औजार हथौडी, छेनी, दो नग बडा चाकू, एक देशी कट्टा, व चोरी गई सोना चांदी के जेवर गले अवस्था में, तथा आरोपीगणो से व खरीददार से गुण्डी 11 नग, , बटुआ 21नग दौरी 21 नग,, पैना 02 नग, लोटा 56 नग, गिलास 08 नग, परांत 13 नग, कटोरी 13 नग, करछुल 01 नग फूल कांस के बर्तन 92.663 kg एवम पीतल के बर्तन 97.868 kg कीमती 1,18,089.00 रुपए 06 मोबाइल 02 मोटर साइकल कुल कीमती 3,45,800.00 पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं सायबर सेल जीपीएम को जिले में घटित सम्पत्ति सम्बधी अपराधो समीक्षा कर पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। जो कि अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दीपक मिश्रा, श्याम कुमार सिदार, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीगण व सायबर सेल की टीम के द्वारा लगातार सम्पत्ति सम्बधी अपराधों की पतासाजी में लगी हुई थी।

साइबर सेल की टीम पूर्व में जिले में हुए बर्तन चोर गिरोह के फरार आरोपी की पतासाजी में लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गोविंद गिरी गोस्वामी पिता बृजलाल गोस्वामी उम्र 24 साल निवासी केशला थाना पेंड्रा अपने घर आया हुआ है। साइबर सेल की टीम के द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो पूर्व में जेल गए अपने साथियों के साथ जीपीएम, कोरबा,बिलासपुर और अंबिकापुर जिलों में दर्जनों चोरी के अपराध में शामिल होना बताया। आरोपी नगद रकम और बटवारे में मिली रकम को खर्च करना तथा सोने और चांदी के जेवर को 5000 रुपए में पड़ोसी भजंता उर्फ अजय गोस्वामी पिता सोखी गोस्वामी 44 साल निवासी केशला को बेच देना तथा अपने पास एक सोने का अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी का पायल, एक नीले कलर का सुटकेश, 03 नग कांस की थाली, 08 लोटा 04 परात और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो कंपनी सुपर स्पेलेंडर सोल्ड,1000 रुपये का कुल कीमती एक लाख को अपने घर में रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर उक्त मशरूका कुल कीमती को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियों से और लोगो के संलिप्तता की जानकारी मिली है जिनका पता तलाश किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।