मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में चलाई जा रही है यह अभियान |

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक अग्नि सुरक्षा पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है | "यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है | अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान सुरक्षित यात्रा वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है । इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा जागरूकता अभियान चलाकर आगजनी की घटनाओं के जोखिम को कम करना है | इसी कड़ी में बिलासपुर मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा मण्डल से गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियों में 07 दिनो का विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाई जा रही है ।

सभी विभाग अपने विभागीय स्तर पर इस पर कार्य कर रही है | इस अभियान के तहत वाणिज्य विभाग के अधिकारी व संबन्धित कर्मियों द्वारा गाड़ियों के पैंट्रीकारों व कोचों में अग्नि सुरक्षा की जांच की जा रही है | साथ ही यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करते समय अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील सामानों के साथ यात्रा नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है | इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा निरीक्षक द्वारा पार्सल कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण दी गई । सभी को बारी–बारी से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया । रेलवे प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान से यात्रियों में बेहतर सुरक्षित यात्रा के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी |

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।