विषय- दिनाक 25.04.2024 को 376 भा.द.वि. के आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ विजय, वल्द- राजेश गुप्ता निवासी सुपेला मिलाई जिला दुर्ग को सुचना के आधार ओर पकड़ कर स्थानीय पुलिस थाना छावनी दुर्ग को सूपूर्द करने के संबंध मे|


दिनांक 24.04. 2024 को समय लगभग 21.55 बजे स्थानीय पुलिस थाना भाटापारा द्वारा रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी भाटापारा श्री आर एस मिश्रा को सूचना दिया कि गाड़ी संख्या 18201 नवतनवा एक्सप्रेस से एक 376 भा.द.वि. के आरोपी जा रहा है जिसका स्थानीय पुलिस थाना छावनी अपराध कमांक 175/24 दिनाक 24.04.24 धारा 376 a b भा.द.वि. एवं 46 पास्को एक्ट का मामला कायम है।

सूचना के आधार पर प्रभारी के आदेशानुसार सहायक उप निरीक्षक राजेशन कुर्रे, आरक्षक सदीप कुमार द्वारा गाड़ी संख्या 18201 नवतनवा एक्सप्रेस के भाटापारा आगमन पर दिए गए फोटो के आधार पर समय रहते चेक किया गया परंतु उक्त आरोपी का पता नही चला गाड़ी अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गई। पुनः रेलवे स्टेशन भाटापारा प्लेटफॉर्म में पतासाजी तथा खोजबीन किया गया खोजबीन के दौरान फुट ओवर बीज के उपर एक संदेही व्यक्ति को फोटो के आधार पर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम व पत्ता शुभम गुप्ता उर्फ विजय, वल्द राजेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष, अम्बेडकर नगर वार्ड नं 21 केम्प सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी छावनी दुर्ग को दिया गया उनके दवरा आरोपी कि पुस्टि करने पर उक्त आरोपी को रेसुब पोस्ट माटापारा लाया गया। तथा उक्त आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ विजय, को आरक्षक 647 त्रिलोक नाथ भाटी एवं आरक्षक 111 जीत नारायण यादव स्थानीय पुलिस थाना छावनी दुर्ग को रेसुब पोस्ट भाटापारा आने पर उन्हें सही सलामत आपके सुपुर्द किया गया |

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।