गरियाबंद। सोमवार को राजिम अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पिताईबंद रेत घाट में पत्रकारों के साथ मारपीट होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तत्काल हरकत में आते हुए प्रशासन ने दो चैन माउंटेन मशीन और दो हाईवा को जप्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में मारपीट के मुख्य आरोपी सहित उनके तीन सहयोगियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। चारों के विरुद्ध मारपीट, जान लेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सोमवार को दोपहर राजिम से 5-7 किमी दूर पिताईबंद में चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन की न्यूज कवरेज करने गए पत्रकारों पर रेत खदान चला रहे हैं दबंगईयों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पहले पत्रकारों को कवरेज करने से रोका उनके साथ बदसलूकी की और फिर मारपीट कर दी। पत्रकारों को मौके से किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान दबंगईयों ने उनके बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोशल मिडिया में पत्रकारों के साथ हुई घटना का विडियो सामने के बाद पूरा प्रशासन सकते में आ गया।

मामला गंभीर होने के चलते कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश में राजिम एसडीएम विशाल महाराणा तत्काल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया और फिर तत्काल अवैध रेत घाट के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर दो चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया। इसके अलावा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा भी जप्त की गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। महज कुछ ही घंटे में घटना में शामिल चार आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे राजिम लाया गया है।

एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि फतेहगारों के साथ मारपीट की घटना के बाद दो चैन माउंटेन मशीन और दो युवक को जप्त किया गया है पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मारपीट में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।