बिलासपुर । जिले के चिल्हाटी में शुक्रवार को आयोजित विशाल जनसभा में सीएम विष्णुदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा कि, बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रही है। हम चाहते हैं, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं, क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है।

सीएम साय ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि, मोदी के आने के बाद से पाकिस्तान की गीदड़ भपकी बंद हो गई, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कांप उठा है। इसलिए आने वाले 7 मई को कमल छाप में वोट देकर जितना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है। कांग्रेसियों को एक भी सीट नहीं जीतने देना है। इन्होंने पूरे 5 साल कोई वादा पूरा नहीं किया और सिर्फ ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का का गढ़ बना दिया है।

सीएम साय ने सभा के दौरान बताया कि, दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है। इन तीनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और ‘मोदी के गारंटी’ के 10 साल पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलने वाला है।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी।

सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है, उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है। भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश हो रहे हैं।

स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, मेरा स्वागत करने के लिए आप सभी आभारी हूं। ये चुनाव कोई छोटा चुनाव नहीं है, लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। नरेंद्र मोदी जी एक गरीब का बेटे हैं और देश के 140 करोड़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। 24 घंटे में 18 घंटे जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे 10 सालों में एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली है।

भाजपा सांसद प्रत्याशी टोकन साहू ने कहा कि 100 दिन में मोदी सरकार ने अपनी गारंटी पुरी की मोदी सरकार हर गरीब दुखिया की बात सुनने वाली सरकार है जो गरीबों के लिए समर्पित है मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन जैसी योजना लाकर महतारियों के लिए अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को वोट करने की अपील की और कहा की उन्हें किसे वोट करना है उन्हें अच्छे से पता है इस कांग्रेस के धोखे में नही आना है।

पूर्व मंत्री और मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भावुक मन से जनता से अपील करते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में जो मेरे साथ हुआ है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। लेकिन उस गलती की भरपाई तोखन साहू को वोट देकर पूर्ति कर दीजिए, मैं हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन कर रहा हूं, नहीं तो हमसे दूध और दुहनी दोनों चले जायेगा, फिर हमारी सुनवाई कौन करेगा…

राजेश्वर भार्गव के नेतृत्व में 180 लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

आज मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव के नेतृत्व में 180 लोगों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और लोकसभा में भाजपा को बहुमत दिलाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक बी पी सिंह ने किया इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खड़े होकर जोरदार तालियों से दुलरवा मुख्यमंत्री जी का स्वागत करें जिन्होंने महतारी वंदन योजना लाकर महिलाओं का सम्मान किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सांसद प्रत्याशी तोखन साहू, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा सह कोषाध्यक्ष बी.पी सिंह, दिलेंद्र कौशिल, श्रीमती नूरी कौशिल जिला पंचायत सदस्य, राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, विजय अंचल, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में जनता उपस्थित रहीं ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।