Category: धर्म कला संस्कृति

शहर में कल मनाया जाएगा सुशासन दिवस,विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 

सुबह माल्यार्पण,स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ,शाम को काव्य संध्या नगर पालिक निगम द्वारा आयोजन बिलासपुर- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कल 25 दिसंबर को शहर…

लाल खदान हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया पुनीत अक्षत कलश,यात्रा में शामिल हुए रामभक्त

श्री राम मंदिर अयोध्या से आए हुए पुनीत अक्षत कलश यात्रा, लाल खदान ओवर ब्रिज से हनुमान मंदिर लाल खदान में स्थापित किया गया!लालखदान में स्थित हनुमान मंदिर बिलासपुर जिले…

क्रिसमस के मौके पर सभी गिरजाघर दूधिया रोशनी में आए नजर ,सोमवार को गिरजाघर में होगी प्रभु यीशु की विशेष आराधना

हर तरफ इस समय क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है। हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में बिजी है। लोग अक्सर क्रिसमस के साथ ही नए साल का…

यता यात जागरूकता अभियान एन एस एस कैंप बिलासपुर में हुआ आयोजित

डीपी विप्र महा विद्यालय एन एस एस का कैंप आज दूसरे दिन यातायात जागरूकता के संबंध में गोष्टी का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस उपनिरीक्षक श्री उमाशंकर पांडे जी ने…

भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता सरकार ने की रद्द, खिलाड़ियों के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया निर्णय

सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के बाद निर्वाचित हुए नए अध्यक्ष की मान्यता समाप्त कर दी है सरकार ने इस दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुश्ती महासंघ…

बिलासपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए,

क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि हमारे बिलासपुर से 7 खिलाड़ियों का चयन मेंस अंडर 14 सेंट्रल जोन राज सिंह डूंगरपुर के लिए स्टेट…

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार को गुरूनानक स्कूल प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार को गुरूनानक स्कूल प्रांगण में गुरूनानक शिक्षण समिति, खालसा कन्या उच्च माध्यमिक शाला बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित कर साहिबजादों…

नवगठित इंतेजामिया कमेटी ने लिया एसडीएम मस्तूरी से दरगाह लुतरा शरीफ के संचालन व वित्तीय प्रभार,इरशाद अली अध्यक्ष और रियाज अशरफी बनाए गए सचिव

बिलासपुर। बिलासपुर के लुतरा शरीफ में स्थित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और मान्यता वाली सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की दरगाह,शाही नूरानी मस्जिद तथा दारुल उलूम फैज़ाने बाबा…

गीता जयंती पर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ हाई स्कूल में गीता पाठ में शामिल हुए छात्र छात्राएं,मानव जीवन में गीता का बताया गया महत्व

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के वैश्विक आव्हान एक साथ एक मिनट गीता पाठ गीता जयंती पर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ हाई स्कूल में गीता पाठ में शामिल हुए छात्र छात्राएं…

। न सिर्फ मेमन या मुस्लिम बल्कि पूरी इंसानियत के लिए काम करता है मेमन जमात

बिलासपुर। न सिर्फ मेमन या मुस्लिम बल्कि पूरी इंसानियत के लिए काम करता है मेमन जमात। जब-जब देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों के समक्ष संकट या पीड़ा आई वहां…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।