
बिलासपुर के देवरीखुर्द स्थित बूटापारा वार्ड क्रमांक 43 के दाई मंदिर परिसर में धुरी समाज, बिलासपुर संभाग का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजजनों के साथ संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की निरंतर उन्नति की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के सांसद तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने समाज की मांगों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर पूजा विधानी, पार्षद लक्ष्मी यादव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सम्मेलन में धुरी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों—संरक्षक शिवा धुरी, अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार धुरी, उपाध्यक्ष परदेशी राम धुरी, सचिव नंद कुमार धुरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार धुरी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने समाज के संगठन और विकास को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लगभग 48 गांवों और ग्राम पंचायतों से आए समाजजनों की सक्रिय भागीदारी ने इसे सफल बनाया।

इस आयोजन ने समाज में एकता, संगठन और विकास के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे धुरी समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।

धुरी सामाज संभागीय सम्मेलन में प्रमुख रूप संरक्षण शिवा धुरी, लक्ष्मी प्रसाद धुरी, डाः शिव कुमार धुरी अध्यक्ष परदेशी राम धुरी उपाध्यक्ष सुखनदन धुरी सचिव नंद कुमार धुरी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार धुरी सह-सचिव माखनलाल धुरी मुकेश कुमार धुरी विश्वनाथ धुरी बैहुरिक धुरी मालाराम धुरी जमुना प्रसाद धुरी सरिता धुरी दुर्गा धुरी गिरजा धुरी बैसाखा धुरी विमला धुरी सुधा राम धुरी गोवर्धन धुरी सेवाक राम धुरु कुमार धुरी श्याम जी धुरी एवं धुरी समाज सें लगभग 48 गांव ग्राम पंचायत कें बड़ी संख्यक लोग समाजिक लोग उपस्थित थें

