श्री राम भारत के संस्कृती में व्याप्त भारत के प्राण हैं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास(, रानीगांव में अखंड नवधा रामायण का आयोजन) भगवान श्री राम आस्था के विषय तो है, परंतु भारत की संस्कृति में भी श्री राम व्याप्त है भगवान श्री राम भारत के प्राण हैं भारतीयों का और विशेष कर छत्तीसगढ़ियों का काम राम का नाम लिए बिना हो ही नहीं सकता, या संभव ही नहीं नामुमकिन है, यह बातें लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम रानीगांव में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उपस्थित होकर, श्रोता जनों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये, इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी श्री रामअवतार गहवाई दीपचंद गहवाई राधेश्याम तंबोली राघवेंद्र गहवाई भागवत कोरी सरपंच श्रीमती दिव्या कोरी श्रवण तंबोली, रेवाराम इंद्रमणि देवांगन उमाशंकर देवांगन अमित गहवाई जयप्रकाश गहवाई डॉक्टर गहवाई महावीर श्रीवास सहित सैकड़ो मानस प्रेमी श्रोता समाज उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी यों द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास के रानीगांव आगमन पर आतिशबाजी पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया ll नवधा रामायण आयोजन समिति ने भी शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर जननेता का सम्मान अभीनंदन किया ll

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed