इंटर बिल्हा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में किया गया जिसमें अतिथि के रूप में जिला शिक्षण अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से अखिलेश मेहता प्राचार्य डांगनिया स्कूल संजय शरण प्राचार्य छत्तीसगढ़ स्कूल प्रशांत चिपडे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव , सुजीत मजूमदार, सृजन मौजूद थे अतिथियों ने कहा कि शासकीय कर्मचारी हैं जो अपने दिनचर्या में काम करते-करते थक जाते हैं उन्हें एक नए जोश उमंग भरने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए बिल्हा ब्लॉक के शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों के बीच या प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसमें सभी को चार टीमों में बांटा गया है बिल्हा अवेंजर्स बिल्हा ब्लास्ट बिल्हा वॉरियर्स और बिल्हा हंटर्स सभी मैच 10-10 ओवरों का लीग पद्धति से खेला जा रहा है
आज का पहला मैच बिल्हा हंटर्स व बिल्हा वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बिल्हा हंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 63 रन बनाए जिसमें भूपेंद्र ने 29 रनों का योगदान दिया वहीं अमित यादव ने दो विकेट प्राप्त किया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्हा वॉरियर्स की टीम ने मात्र चार ओवर तीन गेंद में एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए जिसमें इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे अख्तर खान ने नाबाद 38 रन बनाकर 1विकेट प्राप्त किया।
आज का दूसरा मैच बिल्हा ब्लास्टर व बिल्हा अवेंजर्स के मध्य हुआ जिसमें बिल्हा ब्लास्टर ने 6 विकेट खोकर 100 रन बनाएं जिसमें अविनाश मानिकपुरी ने शानदार 44 व अजय साहू ने 25 रन की पारी खेली। बिल्हा अवेंजर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर 98 रन बनाएं जिसमें आशुतोष ने 36 सुरेंद्र चेलकर ने 26 रन बनाएं वहीं बिल्हा ब्लास्टर की ओर से उमेंद्र कौशिक ने तीन विकेट लिया इस तरह बिल्हा ब्लास्टर ने यह मैच दो रनों से जीत लिया मैन ऑफ द मैच उमेंद्र कौशिक रहे आज का तीसरा मैच बिल्हा ब्लास्टर व बिल्हा हंटर्स के मध्य खेला गया जिसमें बिल्हा ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाएं जिसमें अविनाश मानिकपुरी ने 47 रन अजय साहू ने 39 रनों का योगदान दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्हा हंटर्स की टीम 112 रन ही बना सकी जिसमें चंद्र कुमार ने 30 रन सौरभ मजूमदार ने शानदार 63 रनों का योगदान दिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच बिल्हा ब्लास्टर के अजय साहू रहे आज का चौथा वह अंतिम मैच बिल्हा वॉरियर्स बिल्हा अवेंजर्स के मध्य खेला गया इसमें बिल्हा अवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और बिल्हा वॉरियर को आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए बिल्हा वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रन 5 विकेट खोकर बनाया जिसमें अख्तर खान ने 23 रन मुकेश ने 25 रन का योगदान दियावहीं बिल्हा अवेंजर्स की ओर से श्री कुमार ने दो विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्हा अवेंजर्स की टीम 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना सकी जिसमें सुरेंद्र चेलकर ने 28 रनों का योगदान दिया बिल्हा वॉरियर्स की ओर से किरण निषाद ,मुकेश कश्यप ,विजय नापित, अख्तर खान नेएक-एक विकेट प्राप्त किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अख्तर खान रहे।
सभी मैच के निर्णायक के रूप में तखतपुर ब्लाक के जयप्रकाश मानिकपुरी , राजेंद्र नेताम ,स्कोरर अनीश कौशिक व अमलेश पाली,विशाल जायसवाल थे कॉमेंटेटर के रूप में देवेंद्र पाठक व कृष्णा तिवारी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से विवेक दुबे ,योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देवकांत रुद्रकर ,आसिफ अली, मुकेश कश्यप ,अमित यादव व आयोजन समिती के सदस्य मौजूद थे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed