बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं, आम जनता के साथ-साथ विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विधायक के स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की। छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ की ओर से प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने विशेष रूप से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस दौरान श्री साहू ने कहा कि विधायक सुशांत शुक्ला ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चाहे शासन स्तर की समस्याएँ हों या विभागीय मुद्दे, विधायक द्वारा हर समस्या का त्वरित और सकारात्मक समाधान किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बिलासपुर जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष हिंसाराम निर्मलकर, सचिव अशोक ब्रह्म भट्ट, विभाग अध्यक्ष ईश्वर पाठक सहित हरिशंकर देवांगन, रामदयाल निर्मलकर, विद्यानंद निर्मलकर और खलील खान प्रमुख रूप से शामिल रहे। पूरे आयोजन में विधायक के प्रति लोगों का सम्मान और स्नेह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed